Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Weather Update: हरियाणा में कल तेज बारिश की चेतावनी: हिमाचल-पंजाब में मानसून की एंट्री; बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

हरियाणा और पंजाब में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून उत्तराखंड से होता हुए सिरमौर जिले से हिमाचल में दाखिल हुआ। इसके बाद हिमाचल को कवर करते हुए पठानकोट के रास्ते पंजाब में एंट्री कर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कल तक मानसून हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एंट्री कर सकता है। 3 जुलाई तक यह पूरे इलाके को कवर कर लेगा। कल दोनों जगह तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।गुरुवार को हरियाणा के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश सिर्फ सिरसा जिले में देखने को मिली। विभाग ने 28 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटे में अंबाला में 0.4, हिसार में 0.8, करनाल में 1, भिवानी में 11.5, गुरुग्राम में 7.5, जींद में 16, पानीपत में 0.5, रेवाड़ी में 34.5 और सोनीपत में 5.5 MM बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के सभी जिलों में भी मौसम खराब है। यहां मुक्तसर, लुधियाना और नवांशहर में आज सुबह तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर जलभराव भी हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से शाम साढ़े 5 बजे तक लुधियाना में 11, पटियाला में 6, फरीदकोट में 6, फतेहगढ़ साहिब में 0.5, संगरूर में 7.5, एसबीएस नगर में 7 MM बारिश हुई है।

हिमाचल में पहाड़ों पर बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें उन्हें अधिक ऊंचाई वाले, लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। गुरुवार को ऊना, शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर जिले में बारिश हुई।

जानें, क्या है मानसून की स्थिति

अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। इससे राजस्थान के कुछ और जिलों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष भाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल है।

Exit mobile version