हरियाणा में राजस्थान से आनी वाली दक्षिण पश्चिम हवाओं से तीन दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 60 kmph की रफ्तार से चल हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: 10 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 60KMPH की रफ्तार से शनिवार को 10 जिलों पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। वहीं नारनौल व आसपास के इलाकों में धूल भरी हवाएं चलीं। हवाएं
नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 4 जून के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं मानसून के लिए अभी करीब एक महीना से ज्यादा समय का इंतजार करना होगा। मानसून एक जुलाई के बाद प्रवेश करता है। इस बार मानसून में देरी से यह एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।