Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 21 तक मौसम परिवर्तनशील:17-18 को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात होंगी ठंडी तो दिन गर्म, हिसार का बालसमंद रहा सबसे ठंडा

हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार व मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान गिरेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं 16 मार्च को सबसे ठंडा एरिया बालसमंद (हिसार) रहा। जहां का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटे में यहां के तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान 17 व 18 मार्च को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Exit mobile version