चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई तक प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा। इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और मानसून की गतिविधियां फिर से तेज होने लगेंगी। 20 और 21 जुलाई को मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा, केवल छिटपुट एक दो स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 20 और 21 जुलाई को मानसून फिर से सक्रिय होगा। इन दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम में आ रहे बदलाव और उमस को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों से कहा है कि वह धान की रोपाई जारी रख सकते हैं, लेकिन बाजरा और ग्वार की बुवाई को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दें।
जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां कपास के खेतों में पानी जमा न होने दें। जलभराव से जड़ों को नुकसान हो सकता है, इसलिए ड्रेनेज की व्यवस्था दुरुस्त रखें। अत्यधिक उमस के कारण पशुओं और मुर्गियों में बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। पशुशाला और पोल्ट्री शेड को हवादार रखें। मक्खियों और कीड़ों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक रहा। पूरे प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रोहतक रहा, जहां पारा 40.6°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.1°C ज्यादा है।
अब रातें भी गर्म और उमस भरी हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8°C रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 25.0°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6°C कम है।

