Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में बारिश हो रही,इन 16 जिलों में आज तूफानी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे के 9 जिलों में बारिश हो रही है, जिनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल और सिरसा शामिल हैं। वहीं दादरी और झज्जर में बूंदाबांदी हो रही है। बता दें कि अंबाला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भी रात को झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले 4 दिन मौसम खराब रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक कल 16 जिलों फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और पंचकूला बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 और 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बूंदाबांदी और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश के आसार हैं। 

Exit mobile version