Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद:तापमान 34.1 डिग्री; 2-3 तक और बढ़ेगा, आज बारिश की संभावना नहीं

हरियाणा के मौसम में कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जिसके चलते दिन में धूप खिल रही है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

दिन में मौसम गर्म और रात में मौसम ठंडा है। आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 22 मार्च को हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खुले और साफ मौसम को किसान लावणी के लिए अच्छा मान रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। लावणी (कटाई और थ्रेसिंग) के लिए यह अच्छा है, जिससे किसान अपनी फसलों की लावणी कर सकते हैं।

पिछले 24 घंटों में फरीदाबाद में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चंडीगढ़ में दर्ज की गई। यहां तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद चंडीगढ़ का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version