Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम बिगड़ा, पानीपत-सोनीपत में बारिश:करनाल में बादल छाए, विभाग ने 25 मई से नौतपा का अलर्ट जारी किया

हरियाणा में शनिवार के लिए मौसम ‌विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था, लेकिन सुबह-सुबह पानीपत में जोरदार बारिश देखने को मिली है। यहां कल दोपहर से ही बादल छाए हुए थे। रात को भी मौसम खराब था, लेकिन बारिश आज सुबह हुई

इसके साथ ही सोनीपत में बारिश हुई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। यहां भी मौसम रात को बिगड़ गया था। इसके बाद आज सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, करनाल में भी बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा 25 मई से नौतपा का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने 17 से 20 मई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, 17-18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद 19-20 मई को मौसम में बदलाव होगा और विभिन्न जिलों में बरसात होगी।

पूर्वानुमान के अनुसार, 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। यहां गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

वहीं, 20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 25 मई से प्रदेश में नौतपा का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। गाइडलाइन जारी करने के साथ अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने का ऑर्डर है। 24 घंटे इमरजेंसी स्टाफ इस वार्ड पर नजर रखेगा।

Exit mobile version