Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम साफ, अब दिन होंगे सूखे:तापमान सामान्य से 2.4°C अधिक, सिरसा सबसे गर्म 42.4°C, करनाल में भी पारा चढ़ा

हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं आज के बाद आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहा।

जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हुई। शुक्रवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के कैनाल कॉलोनी ओटू में 1.9 डिग्री दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा के कैनाल कॉलोनी ओटू का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल में 3 डिग्री दर्ज की गई। इसके बाद करनाल का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version