रोहतक में शनिवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम को तेज धूलभरी आंधी चली। वहीं मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा अनाज भी भीग गया। मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद शुरू हुए करीब एक पखवाड़ा हो चुका है। इ
शनिवार को हुई बरसात के कारण मंडियों में पहुंचा गेहूं व सरसों आदि फसल भीग गई। समय पर व्यवस्था नहीं होने के कारण अनाज को भीगने से भी नहीं बचाया जा सका। आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक बरसात कलानौर खंड में हुई है। रिकार्ड के अनुसार शाम 5 बजे तक कला

रोहतक में शनिवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम को तेज धूलभरी आंधी चली। वहीं मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा अनाज भी भीग गया। मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद शुरू हुए करीब एक पखवाड़ा हो चुका है। इसलिए मंडियों में अनाज भी पहुंच रहा है।
शनिवार को हुई बरसात के कारण मंडियों में पहुंचा गेहूं व सरसों आदि फसल भीग गई। समय पर व्यवस्था नहीं होने के कारण अनाज को भीगने से भी नहीं बचाया जा सका। आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक बरसात कलानौर खंड में हुई है। रिकार्ड के अनुसार शाम 5 बजे तक कलानौर खंड में 17 एमएम, महम में 5 एमएम और सांपला खंड में 2 एमएम बरसात हुई
डीसी अजय कुमार ने कहा कि अब तक जिला की मंडियों में 10464.35 मीट्रिक टन गेंहू व 16815.02 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार तक हरियाणा वेयर हाऊसिंग कोर्पोरेशन द्वारा जिला की रोहतक व सांपला मंडी में 7314.80 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा जिला की कलानौर मंडी में 62 मीट्रिक टन व खाद्ïय विभाग द्वारा जिला की कलानौर साइलो ने 59.4 मीट्रिक टन, महम मंडी में 296.80 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 2731.71 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है।
इस खरीद में रोहतक मंडी में 3810.51 मीट्रिक टन, मंडी में 62 मीट्रिक टन, कलानौर साइलो में 59.04 मीट्रिक टन, महम मंडी में 296.80 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 6236 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद शामिल है। जिला की मंडियों में अब तक 16815.02 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से हैफेड द्वारा कलानौर मंडी में 4550.45 मीट्रिक टन, महम मंडी में 6487.74 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1633 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 4143.83 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
