Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में हवा के रुख से बदला मौसम:बारिश के आसार बने; रात में 0.8 डिग्री गिरा पारा

हरियाणा में हवा के रुख से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार से प्रदेश में पूर्वी हवा चल रही है। ऐसे में पश्चिम विक्षोभ के असर से आज कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश होने से धुंध के बादल छंट सकते हैं। हालांकि सुबह के समय धुंध जारी रह सकती है, लेकिन दिन में धूप निकलने के पूरे आसार बने हुए हैं।

धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। इधर रात के तापमान में गिरावट जारी है। 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अंबाला का न्यूनतम तापमान सबसे 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इसका ज्यादा असर प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी जिलों में ही दिखाई देगा। इन जिलों में बारिश के आसार बनेंगे। अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 जनवरी को इस विक्षोभ के आगे निकलने के बाद फिर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड व कोहरा ठंडक बढ़ाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी और प्रदेश वासियों को 11 जनवरी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। घने कोहरे के साथ ही दिन और रात में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि ठंड का सेकेंड टर्म भी लंबा खिंचेगा। हालांकि एक सप्ताह तक ठंड होने के बाद कोहरे को लेकर हालात सुधरेंगे, जिसके बाद धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Exit mobile version