प्रदेश में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। करनाल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है, यहां दिन का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सोनीपत में सबसे ठंडी रातें रहीं, यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण आज से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रदेश में AQI 300 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे आया। हिसार का एक्यूआई 217 के करीब रहा। यह अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 190, भिवानी का 186, बहादुरगढ़ का 183, सिरसा का 182, रोहतक का 176, जींद का 168, कुरुक्षेत्र का 164, गुरुग्राम का 163 और मुरथल का 160 दर्ज किया गया। 2 स्थान ऐसे भी हैं, जिनकी हवा सबसे साफ दर्ज की गई। इनमें मांडीखेड़ा और पलवल शामिल हैं।

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर यानी आज तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा की दिशा में बदलाव के कारण बादल छाने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से आने वाली हवाओं के साथ आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!