Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अनूप चौधरी के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर: हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर किया शोक व्यक्त

रोहतक/ फरीदाबाद:- वरिष्ठ पत्रकार फरीदाबाद निवासी अनूप चौधरी के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर हैI दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। रोहतक में आज उनका विधिवत रूप से अंतिम दाह संस्कार हुआ।

“वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है। अनूप चौधरी का मंगलवार शाम चंडीगढ़ पीजीआई में हार्ट फेल होने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार, 27 मार्च को रोहतक में किया गया।

फरीदाबाद निवासी अनूप चौधरी ने पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूती दी और पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कई संघर्ष किए।

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने वरिष्ठ पत्रकार अनूप चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैंI यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने अनूप चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “अनूप चौधरी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी निष्पक्ष लेखनी और साहसिक विचारधारा हमेशा याद की जाएगी। मनमोहन कथूरिया ने कहा कि वे निडर पत्रकारिता के प्रतीक थे, जिन्होंने पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा सच के पक्ष में खड़े होकर निर्भीक पत्रकारिता का परिचय दिया। उनका जाना एक युग का अंत है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अनूप चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डिजिटल भूमि मीडिया परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि.I

Exit mobile version