रोहतक के हाउसिंग बोर्ड निकट डबल फाटक रेलवे अंडरपास के अंदर बारिश के दो दिन बाद तक भी निकासी नहीं हुई है। न सफाई की व्यवस्था की गई है। कई कॉलोनियों में लोगों का प्रतिदिन यहां से आवागमन लगा रहता है। पुल के नीचे एक फीट पानी भरा हुआ है। न ही अंदर कोई लाइट की व्यवस्था है। पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जसबीर कुमार ने बताया कि यह समस्या समय से चल रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मेडिकल में जाने का भी यह सबसे आसान रास्ता है। इस अंडरपास के अंदर से आजाद नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, चावला कॉलोनी, गीता कॉलोनी, प्रीत विहार, श्रीनगर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी व एकता कॉलोनी के लोगों का आना जाना रहता है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!