रोहतक मोनकहेड से छोड़ा गया नहरी पानी तय शेड्यल पर 25 जून की शाम को जेएलएन में रोहतक पहंंुचेगा। तब तक के बाकी बचे 3 दिन तक शहर में जलघर से मोहल्लों व कॉलोनियों में पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई चुनौती बन गई है। गर्मी के मौसम में शनिवार को पुराने शहर समेत हिसार रोड, गोहाना रोड समेत आउटर कॉलोनियों में पानी के टैंकरों की डिमांड 55 टैंकर से पार पहुंच गई।
हालांकि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों का दावा है कि उनकी ओर से उपभोक्ताओं की ओर से आ रही डिमांड के मुताबिक जलघर से पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। साथ ही हर दिन की पीने के पानी की जरूरत और पेयजल के किए जा रहे प्रबंध की समीक्षा भी की जाती है।
सबसे ज्यादा किला मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, जुलाहा चौक एरिया, कायस्थान मोहल्ला, चमेली मार्केट, प्रताप बाजार, प्रताप चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बाबरा मोहल्ला, परधाना मोहल्ला के अलावा डेयरी मोहल्ला, रैनकपुरा, खोखराकोट, हनुमान कॉलोनी, हिसार रोड पर सैनिक कॉलोनी, जेपी कॉलोनी और सूर्य नगर आदि एरिया में पीने के पानी की दिक्कत चल रही है।
बोहरनाका स्थित पब्लिक हेल्थ के तीसरे जलघर स्थित चार में से तीन टैंक खाली हो गया है। चौथे टैंक में करीब ढाई फीट ही नहरी पानी बचा है। शनिवार को इस जलघर से जुड़े मोहल्लों और कॉलोनियों में सुबह-शाम सप्लाई दी गई है। लेकिन रविवार को एक ही टाइम पानी की आपूर्ति की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा भी संभव है कि जलघर पर पानी की कमी को देखते हुए और कटौती की भी आशंका है।
^ जेएलएन में आएगा 3 हजार क्यूसिक पानी मोनकहेड से 25 जून को जेएलएन में नहरी पानी शाम तक आ जाएगा। चंडीगढ़ मुख्यालय जेएलएन में 3 हजार क्यूसिक नहरी पानी की डिमांड की गई है। -रामनिवास, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।

