रेवाड़ी जिले के गांव बिठवाना में ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से 50 वर्षीय वाटर सप्लायर की दर्दनाक मौत हो गई। पानी से भरे टैंकर के साथ खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चलने से उसे रोकने के लिए चढ़ते समय हादसा गांव के रेलवे स्टेशन के पास पंचायत घर के पास हुआ। गियर में खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चलने लगा। दूर खड़े ओमप्रकाश ने ट्रैक्टर को रोकने के लिए दौड़कर उस पर चढ़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान पांव फिसलने से वह नीचे गिरने से ट्रैक्टर के नीचे आ गए। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव बिठवाना निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके भाई ओमप्रकाश ट्रैक्टर से पानी सप्लाई का काम करते थे। गांव के पंचायत घर में काम चल रहा है। बुधवार शाम को ओमप्रकाश वहां पानी का टैंकर लेकर गए थे। जहां उन्होंने टैंकर खाली करने के लिए ट्रैक्टर को गेर में कर खड़ा कर दिया।
अचानक खड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट होकर चलने लगा। पास खड़े ओमप्रकाश उसे रोकने के लिए दौड़कर चढ़ने लगे, तो अचानक पांव फिसकर गिरने से उसके नीचे आ गए।
राजेश ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने हमें घटना की सूचना दी और घायल अवस्था में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि भाई के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने भाई के बयान पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
