Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 3 दिन से नहीं आया पानी, पांच घरों के मीटर जले

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। पिछले 3 दिनों से घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। साथ ही एक ही खंभे पर लगे बिजली के 5 मीटर जल गए हैं। नए मीटर लगने में अभी समय लग जाएगा। पब्लिक हेल्थ विभाग शहर में दोनों समय निर्बाध पेयजल की सप्लाई करने का दावा कर रहा है।

कॉलोनी के लोग इस बात को झूठी साबित कर रहे हैं। इसमें एक दिन सुबह के समय कुछ मिनटों के लिए कॉलोनी के आधे घरों में ही पानी आया था। इसके बाद वह भी नहीं आया है। जिससे जरूरत पूरी करने के लिए सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं, बीती रात एक खंभे पर लगे 5 मीटर एक साथ जल गए। इससे इन घरों की सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम से नए मीटर लगाने की मांग की गई है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगने की बात कही गई है।

Exit mobile version