हरियाणा में 9 नगर निगम समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। नतीजे 12 मार्च को आंएगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल नगर निगम के प्रेम नगर स्थित बूथ पर मतदान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 28 में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया।

देश की सबसे अमीर महिला विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में मतदान किया। वह हिसार से निर्दलीय विधायक हैं लेकिन अब उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार को समर्थन दिया है। वहीं परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर मतदान करने जाएंगे।

कैथल में सीवन नगर पालिका के बूथ नंबर 6 पर EVM में गड़बड़ी को लेकर हगामा हो गया। निर्दलीय उम्मीदवारों व उनके एजेंट्स ने आरोप लगाया कि EVM पर स्याही लगा वोटरों को प्रभावित कर भाजपा उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की गई है। यहां से भाजपा की उम्मीदवार शैली मुंजाल हैं। वहीं आरोप लगाने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार संतोष के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण सैनी और संयम गोयल के प्रतिनिधि विवेक गोयल भी शामिल हैं।

रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई EVM मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।

?

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!