Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक निकाय चुनाव के लिए वोटिंग:वार्ड 16 में वोटिंग मशीन में खराबी, वोटर बोले- 2 मशीनें लाई गईं, वह भी खराब निकलीं

रोहतक में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है, वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई जो शाम 7 बजे तक चलेगी। वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें पोलिंग बूथ पर दिखने लगी थी। वोटिंग केंद्रों पर मोबाइल ले जाने की रोक है।

रोहतक नगर निगम के 22 वार्डों में 121 पार्षद उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि मेयर पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान के लिए 285 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की EVM मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई EVM मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।

वार्ड 16 में भारती कन्या स्कूल में स्थापित बूथ के अंदर, मेयर की मशीन खराब होने के बाद उसे बदलने जाता सुपरवाइजर और खराब मशीन को रखता कर्मचारी।

Exit mobile version