Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी, देखिये किसने किसने अब तक डाला वोट , सभी ने ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 42.64% नूंह जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 25.89% ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे एकल चरण में सभी 90 सीटों पर मतदान चल रहा है। सभी सीटों पर लोगा शांति पूर्व तरीके से मतदान कर रहे हैं।  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत 2.04 करोड़ मतदाताओं में से 1.07 करोड़ पुरुष, 95.78 लाख महिलायें और 467 उभयलिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.25 लाख युवा मतदाता और 1.49 लाख दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 2.31 लाख और 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं। नौकरी करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 1.09 लाख है। राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

चरखी दादरी में भाजपा नेता बबीता फोगाट ने किया मतदान

मनु भाकर ने भी परिवार संग डाला वोट

ओलंपियन विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के बाढड़ा विधानसभा में पड़ने वाले अपने गांव बलाली में परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद विनेश फोगाट ने मीडिया से बात की और लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील भी की।

CM सैनी ने पत्नी संग किया वोट

कहा;आज आपके द्वारा दिया जा रहा एक-एक वोट आधुनिक और विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना है।हमारा ये संकल्प है और हम इसे सिद्ध करेंगे।हरियाणा को परिवारवाद,भाई-भतीजावाद,पर्ची-खर्ची सिस्टम,CLU गैंग की लूट,दलित उत्पीड़न,महिलाओं के साथ भेदभाव और दबंगई से बचाने के लिए हम सभी हरियाणा के परिवारजन अपने विवेक से वोट करें।बड़ी संख्या में आकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लीजिए और तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाकर हरियाणा को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाइए।

कुरुक्षेत्र में घोडे़ पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे नवीन जिंदल

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने डाला वोट

कहा:

आज मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर हरियाणा की खुशहाली और विकास के लिये मतदान कर दिया है।

आप भी अपने परिवारजनों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस उत्सव का हिस्सा बनें।

रोहतक में वोट डालने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी बी. बी बतरा ने परिवार सहित किया वोट

हरियाणा में 1 बजे तक 36.69% हुई वोटिंग

Exit mobile version