हरियाणा के रोहतक में जिला परिषद की BJP चेयरपर्सन मंजू हुड्‌डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज (23 अक्टूबर) बुधवार को वोटिंग टल गई। मीटिंग से पहले DC अजय कुमार बीमार हो गए। जिस वजह से यह फैसला लिया गया। यह मीटिंग अब शनिवार को होगी।

वोटिंग मुल्तवी होने के बाद पुलिस ने बाहर खड़ी गाड़ियों की चेकिंग की तो उनमें से 2 रिवॉल्वर और 3 बंदूकों समेत 5 हथियार मिले। जिसके बाद पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि युवकों का कहना था कि यह लाइसेंसी हथियार हैं। SHO रोशन लाल ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि यह अवैध हैं या लाइसेंसी और किस मकसद से आज इन्हें लाया गया था।

बता दें कि चेयरपर्सन मंजू हुड्‌डा के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान 10 पार्षद DC अजय कुमार से मिले थे। उन्होंने डीसी से मंजू हुड्‌डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। जिसके बाद डीसी ने 23 अक्टूबर की तारीख तय कर दी थी। मंजू ने इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के खिलाफ BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गई थीं।

वहीं इस मीटिंग से पहले भी अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले 10 में से 5 पार्षदों को डिबार कर दिया गया था। इससे भी मंजू हुड्‌डा मजबूत नजर आ रहीं थी क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 में से 10 पार्षदों की हाजिरी अनिवार्य थी।

वोटिंग से पहले मंजू हुड्‌डा और उनके पति राजेश सरकारी पर पार्षद नीलम के बेटे को किडनैप करने के भी आरोप लगे थे। जिसे दोनों ने ही नकार दिया था।

जिला परिषद के वाइस चेयरमैन वार्ड 4 से पार्षद अनिल हुड्‌डा ने कहा कि हम 10 पार्षद तो साढ़े 10 बजे पहुंच गए थे लेकिन रोहतक के कुछ भाजपा नेताओं ने इसे कैंसिल करा दिया। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में CM नायब सैनी से मिलेंगे।

बता दें कि करीब 2 साल पहले रोहतक जिला परिषद का चुनाव हुआ था, जिसमें पहली बार जीतकर आईं मंजू हुड्‌डा को चेयरपर्सन बनाया गया था। चेयरपर्सन बनने के बाद मंजू हुड्‌डा ने भाजपा का दामन थाम लिया।

रोहतक पुलिस के एसएचओ रोशन लाल ने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन की वोटिंग को लेकर मीटिंग होनी थी। उसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। मीटिंग अब शनिवार के लिए पोस्टपोन हो गई। कुछ गाड़ियों से हमें हथियार मिले हैं, ये लाइसेंसी हैं या अवैध और ये किसकी गाड़ियां हैं, इसके बारे में जांच कर रहे हैं।

जिला परिषद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए DC अजय कुमार ने नायब तहसीलदार अंकित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। DC के आदेशानुसार जिला विकास भवन स्थित DRDA हॉल में 11 बजे होनी थी। इसमें जिला परिषद के सदस्य भाग लेते और उनकी वोटिंग करवाई जानी थी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!