Vodafone Idea देश की Top टेलीकॉम कंपनियों में शुमार है। लाखों ग्राहक Vodafone Idea का इस्तेमाल करते है. वोडाफोन आइडिया (Vi) के उपभोक्ताओं को जल्द ही एक बड़ा झटका मिल सकता है। हो सकता है कि नवंबर में इसकी सेवाएं बंद हो जाए. आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया के 25 करोड़ से अधिक Subscribers को परेशानी हो सकती है। यदि नवंबर माह में सेवाएं बंद हुई तो काफी लोगों को समस्या हो सकती है।
दरअसल कर्ज ज्यादा होने के कारण ऐसा हो सकता है। Vodafone Idea जिस इंडस टावर नाम की कंपनी के टावर प्रयोग करती हैं उस कंपनी ने चेतावनी दी है कि अगर कर्ज नहीं चुकाया गया तो सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इंडस टावर का वोडाफोन आइडिया पर 7000 करोड रुपए से भी ज्यादा का बकाया है।इस कंपनी में भारतीय एयरटेल और वोडाफोन ग्रुप की हिस्सेदारी है।
भारती एयरटेल की हिस्सेदारी 47.76% जबकि वोडाफोन ग्रुप की हिस्सेदारी 21.05% है। Vodafone Idea की भी पहले इंडस टावर में हिस्सेदारी थी जो 11.5% थी लेकिन दो साल पहले भारती इंफृाटेल में इंडस टावर के Merge होने के कारण कंपनी ने हिस्सेदारी को बेच दिया।
दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) के अनुसार अब भी 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहक Vodafone Idea का इस्तेमाल करते हैं। देश में कुल 114.80 करोड मोबाइल फोन यूजर है। इनमें 22.22% भागीदारी के साथ Vodafone Idea देश की बड़ी Telecom कंपनियों में शुमार है। जिस में इसका स्थान तीसरा है. रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल शीर्ष पर बने हुए हैं।
