Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वोकेशनल टीचर्स आंदोलन: 20 दिसंबर को 3 दिन के लिए हरियाणा विधानसभा तक रोष मार्च और धरने का ऐलान

पंचकूला में धरनारत वोकेशनल टीचर्स अपनी मांगों को लेकर 20, 21, 22 दिसंबर को विधानसभा तक रोष मार्च निकालेंगे। विधानसभा गेट के सामने धरना दिया जाएगा। वोकेशनल टीचर्स ने मीटिंग में फैसला लिया कि इस बार यदि सरकार ने मांगों पर सहमति नहीं दी तो 110 महिला वोकेशनल टीचर्स बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। महिला टीचर्स ने पिछले दिनों मुंडन करवाने की बात कही थी।

राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि 50 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार का जमीर नहीं जागा है। शिक्षक एक राष्ट्र निर्माता है और राष्ट्र निर्माता के प्रति सरकार का ऐसा रवैया अशोभनीय है। 2278 वोकेशनल टीचर्स के भविष्य को देखते हुए सरकार को इनकी जायज मांगों पर विचार करना चाहिए।

25 नवंबर 2021 को शिक्षा विभाग के अधिकारी वोकेशनल टीचर्स की मांगों पर सहमत थे और प्रस्ताव सरकार के पास अंतिम सहमति के लिए ले जाया गया था, लेकिन सरकार ने इस को खारिज कर दिया । वोकेशनल टीचर उसी प्रस्ताव को फिर से पास करवाने के लिए सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं, जिसकी शुरुआत 20 दिसंबर से होगी।

वोकेशनल टीचर्स अपनी तीन सूत्रीय मांगों, जिनमें शिक्षा विभाग में समायोजित करने, समान काम समान वेतन ओर बायलॉज लागू कर 58 वर्ष तक की जॉब सुरक्षा शामिल है, को लेकर 50 दिन से पंचकूला सेक्टर – 5 में धरनारत हैं।

Exit mobile version