Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विश्व हिंदू परिषद का हरित संकल्प: रोहतक में रुपेश के नेतृत्व में पौधारोपण

रोहतक पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त जिला सह मंत्री श्री रुपेश जी के नेतृत्व में रोहतक में एक विशाल पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री राजीव मालिक जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संगठन मंत्री श्री कमल मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचाया।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री श्री रुपेश जी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज सेवा के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के कार्यों में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजीव मालिक जी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
संगठन मंत्री श्री कमल मिश्रा जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रकृति की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है और ऐसे जन-जागरण अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।
इस कार्यक्रम में रुपेश जी कहा की पेड़ पौधे धराई का श्रृंगार है इसके बिना धरती माता अधूरी है। यदि पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो मानव जाती का जीना दुभर हो जायेगा और यदि पैदा पौधे नहीं होंगे या कम होंगे तो हमें भविष्य में आपने कंधो पर ऑक्सीजन के सिलेंडर लगा कर चलना होगा। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा मात्र में हमें पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान सामाजिक सहभागिता, सेवा भावना और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
इस अवसर अनेक कार्यकर्ता जिनमे केशव जी,कमल सुनेजा जी,आदित्य जी, प्रिंस जी, राज कुमार जी आदि शामिल हुए। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी इस पौधा रोपण मैं बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Exit mobile version