Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का हित चिन्तक अभियान; घर घर जाकर 12000 से अधिक लोगों से करेंगे संपर्क

विश्व हिंदू परिषद रोहतक की जिला बैठक आज भारत भक्ति आश्रम रोहतक विहिप कार्यलय पर संपन्न हुई ! आज की बैठक में प्रान्त समरसता प्रमुख अमित जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद का हित- चिंतक अभियान कार्यक्रम 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा! इसमें घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा इस अभियान में 12000 से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा व उन्हें विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल से जोड़ा जाएगा.

1 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व पर अलग-अलग गौशालाओं में जाकर गऊ- पूजन किया जाएगा सभी कार्यकर्ता को इस पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर गऊ पूजा करने के लिए कहा।बजरंग दल जिला संयोजक सुन्दर ओहल्याण ने कार्यकर्ताओं को आपसी परिवारिक घनिष्ठता व आपसी सामंजस्य बनाते हुए , सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने व,हर हिन्दू तक पंहुचने की बात कही, जिला सह मंत्री सतीश आहूजा ने आज की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के हित-चिंतक कार्यक्रम का मुख्य संयोजक राजीव मलिक ,सह संयोजक यगदत्त शर्मा तथा आर्थिक संयोजक की जिम्मेवारी विनोद बजाज को सौंपी गई.

ADVT.

प्रान्त कार्यालय प्रमुख विनोद श्रीवास्तव ने विहिप की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक इस हित चिन्तक अभियान में सहयोग करने के लिए निवेदन किया। आज की इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से अमित जी, विनोद श्रीवास्तव,विनोद बजाज, सांपला खण्ड मंत्री आशीष अग्रवाल,जिला सह मंत्री सतीश, अशोक मल्होत्रा, सुन्दर औहल्याण, मीडिया प्रमुख विजय चुग, चिराग, विकाश हुडडा,सुरेन्द्र,कमल, जयवीर हुडडा,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Exit mobile version