Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वीरेंद्र सहवाग और आरती लेंगे तलाक! 21 साल लंबा ‘पवित्र रिश्ता’ टूटने की कगार पर पहुंचा, कई महीने से अलग रह रहे दोनों

भारती क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहों के बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत को लेकर भी शॉकिंग न्यूज सामने आई है। वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत तलाक लेने वाले हैं। ये दावा कुछ मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और करीब 21 साल लंबा रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। दावा किया जा रहा है कि सहवाग और आरती कई महीनों से अलग रह रहे हैं और बहुत जल्द एक-दूसरे को तलाक दे सकते हैं।

हालांकि अब तक सहवाग या आरती की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लोग अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं। दोनों के तलाक का विषय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

वीरेंद्र सहवाग और उनकी वाइफ के बीच दूरियां बढ़ने की अफवाह सबसे पहले तब उड़ी जब सहवाग ने पिछले वर्ष दिवाली के समय अपनी मां और बेटों के साथ तस्वीर साझा की थी, लेकिन उसमें वाइफ का फोटो और नाम का दूर-दूर तक कोई जिक्र नहीं था। वीरेंद्र सहवाग करीब 2 सप्ताह पहले भी विश्व नागयाक्षी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने दर्शन करने और उस ट्रिप की तस्वीरें भी साझा कीं, लेकिन उनमें भी आरती अहलावत का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं था। वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर लिया है। इससे तलाक की खबरों को और भी बल मिल रहा है।

Exit mobile version