Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विराट कोहली ने करण औजला के गाने ‘विनिंग स्पीच’ पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

पंजाबी म्यूजिक स्टार करण औजला ने इस कार्यक्रम में अपने सुपरहिट गाने जैसे ‘विनिंग स्पीच’, ‘वेवी’ और ‘एमएफ गबरू’ गाकर समां बांध दिया। यह शानदार कार्यक्रम आज रविवार को नई दिल्ली के ‘यशोभूमि’ में आयोजित किया गया, जहां भारी भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम के कई वीडियो करण ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

इस कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने भारतीय क्रिकेटर और ‘One8’ के फाउंडर विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया। करण ने दोबारा ‘विनिंग स्पीच’ गाना गाया और कोहली इस गाने की बीट्स पर झूमते और डांस करते नजर आए।

एएनआई के अनुसार, विराट कोहली ने बताया कि वह काफी समय से करण औजला के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘विनिंग स्पीच’ गाना सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यह गाना उन्हें अपनी जवानी के दिनों के सफर की याद दिलाता है। कोहली ने यह भी बताया कि वह मैच खेलने जाने से पहले अक्सर इस गाने को सुनते हैं।

इस खास मौके पर मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद थीं, जिन्होंने ‘One8’ के फैशन आइकन के रूप में रैंप वॉक किया। स्टेज पर विराट और करण की इस केमिस्ट्री को देखकर वहां पर मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।

Exit mobile version