Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कभी टूटने के कगार पर था विराट-अनुष्का का रिश्ता, Breakup के बाद ऐसे पहुंची शादी तक बात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दोनों ने साथ में शैंपू ब्रांड के लिए ऐड की शूटिंग की थी। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। यह बात खुद इस कपल ने बताई थी। दरअसल विराट काफी नर्वस थे और इसी वजह से उन्होंने अनुष्का को देखते ही उनकी हाई हील्स पर जोक मार दिया था, जिससे वह चीढ़ गई थीं।

बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच रिश्ता बहुत पुराना है। आए दिन क्रिकेट के खिलाड़ी बॉलीवुड की हसीनाओं पर अपना दिल हारते रहते हैं।शर्मिला टैगोर- मंसूर अली खान से लेकर अथिया शेट्टी -केएल राहुल जैसे कई कपल हैं क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से जो एक हो गए। जब बॉलीवुड और क्रिकेट की बात चल ही रही है तो हम विराट और अनुष्का शर्मा को कैसे भूल सकते है, इन्हें सब से सफल और परफेक्ट कपल माना जाता है। इन्होनें 11 दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों के दुसरे को बखूबी समझते है और जिंदगी की हर चुनौती का एक साथ सामना करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की इन दोनोें के रिश्ते में एक ऐसा वक्त भी आया था जब दोनों अलग होने वाले थे। आज विराट कोहली का जन्मदिन है तो आईए इस खास मौके पर हम आपको इस पवर कपल दिलचस्प लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

इसी ऐड सूट के बाद से दोनोे के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होनें काफी वक्त तक मीडिया से अपना रिश्ता छिपा के रखा। लेकिन आज तक मीडिया से कोई चीज ज्यादा देर तक कहां छिपी रही है। क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान अनुष्का भी विराट के साथ थीं और उनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। दोनों ने बार-बार डेंटिग की खबरों से इनकार किया लेकिन एक मैच के दौरान हाफ सेंचुरी लगाने के बाद बल्ले से अनुष्का को फ्लाइंग किस कर विराट ने दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। और फिर विरूष्का हर जगह छा गए।

सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इसी बीच साल 2016 में दोनों  के अलग होने की खबरें आने लगीं।  विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में हार्ट ब्रोकन लिखा था। इसके बाद विराट और अनुष्का साथ दिखने भी बंद हो गए थे, जिस वजह से माना गया कि दोनों अलग हो गए। लेकिन ऐसा नहीं था। इन खबरों के बाद ही दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विराट और अनुष्का साथ में डांस करते दिखे। वैसे आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है की दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था। बाद में दोनों को एक साथ सलमान खान के घर भी जाते देखा गया, जिसके बाद ऐसी खबरें आईं की दोनों का पैकचप सलमान ने करवा दिया है।  वहीं युवराज और हेजल कीच की शादी के मौके पर विराट और अनुष्का  को साथ में डांस करते देखा गया था।11 दिसंबर 2017 को दोनों ने शादी कर ली। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।

जनवरी 2021 में अनुष्का ने प्यारी से बेटी वामिका को जन्म दिया। आज भी दोनों के बीच बहुत प्यार है और दोनों के दूसरे को हर जगह सहयोग करते नजर आते है। वाकई में आज विराट-अनुष्का एक पावर कपल हैं।

Exit mobile version