Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

VIDEO वायरल पड़ा भारी! चलती कार की छत पर बैठने पर ₹14 हजार का चालान

फरीदाबाद जिले के छांयसा के पास कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (के.जी.पी.) एक्सप्रेसवे पर चलती कार की छत पर बैठकर सफर करना एक युवक को बेहद महंगा पड़ गया है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार मालिक का 14 हजार रुपये का पोस्ट चालान भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाली ऐसी हरकतों से पूरी तरह तौबा करें।

जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक सेंट्रो कार केजीपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही थी, जो पूरी तरह से सब्जियों से खचाखच भरी हुई थी। कार के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी, जिसके चलते एक युवक कार की छत पर ही बैठ गया और तेज रफ्तार में सफर करने लगा। पीछे चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने इस जानलेवा लापरवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

वीडियो के ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। कार का नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के विभिन्न नियमों के उल्लंघन के तहत वाहन मालिक का कुल 14 हजार रुपये का कोर्ट/पोस्ट चालान जारी किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि चलती कार की छत पर बैठना बेहद आत्मघाती है। जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर युवक की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ निम्नलिखित नियमों के तहत कार्रवाई की गई है:

Exit mobile version