Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सरकारी वाहनों से जल्द हटेंगे VIP नंबर- जारी होगी नई नंबर प्लेट

हरियाणा में गाड़ियों के वीआईपी नंबर को लेकर खास ट्रेंड देखने को मिलता है। अमूमन सरकारी गाड़ियों में वीआईपी नंबर प्लेट देखने को मिल जाती है। इसी वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से एक नई पहल की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी वाहनों को अब नए रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने सरकारी वाहनों के लिए जीवी (गवर्नमेंट व्हीकल) सीरीज शुरू की है। इसके तहत अब सभी सरकारी वाहनों को अलग रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेंगे। सरकारी वाहनों को नई सीरीज का नंबर देने के लिए सभी आरटीए के कोर्ट के आगे जीवी गवर्नमेंट व्हीकल जोड़ा जाएगा।

हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह ने जीवी सीरीज के रजिस्ट्रेशन नंबरों को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें सबसे खास बात यह है कि अब किसी भी सरकारी वाहन को 1 से लेकर 1000 तक के नंबर नहीं मिलेंगे। साथ ही बताया गया है कि अगले 3 महीने के भीतर सभी सरकारी वाहनों को नई श्रृंखला के नंबर दिए जाएंगे।

मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासक, मंडालायुक्त, उपायुक्त, विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार तथा राजकीय केंद्रीय कार्यशाला के सीनियर मैकेनिकल इंजीनियर को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि कुछ संवेदनशील विभागों से जुड़े वाहनों को पुराने नंबर प्लेट ही रखने की अनुमति होगी लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री से मंजूरी लेना जरूरी होगा।

Exit mobile version