हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान छतों से पथराव हुआ, कांच की बोतलें फेंकी गईं। इसके साथ ही एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने दुकानों में भी आग लगा दी।

इसमें करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभालने की कोशिश की। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ, तो बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया। मौके पर अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह मामला फिरोजपुर झिरका के गांव मुड़ाका का है। गांव के सरपंच रामसिंह सैनी ने बताया है कि उनके गांव को जाने वाली सड़क पर पास के ही गांव का रहने वाला लड़का इसरा गाड़ी लगाकर खड़ा हुआ था। पीछे से गांव में रहने वाला युवक समय सिंह आया।

सरपंच ने बताया कि जब समय सिंह ने उस युवक से गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गाड़ी नहीं उठाई। इसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद कार में सवार युवक ने समय सिंह के सिर में गाड़ी में रखी कांच की बोतल मार दी। इससे यह झगड़ा बढ़ता ही चला गया।

सरपंच रामसिंह ने कहा कि इस दौरान एक बाइक में भी आग लगाई गई है। वहीं, कई दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया।

सरपंच ने कहा- इन लोगों ने मेरे ऊपर भी पथराव किया। भीड़ ने आगजनी कर झगड़े को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!