ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट, जिन्हें पेरिस खेलों में 50 किग्रा के फाइनल मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, ने शुक्रवार को स्वर्ण मंदिर के नाम से मशहूर सिखों के सबसे पवित्र स्थल हरमंदिर साहिब का दौरा किया और कहा कि उन्होंने ताकत और साहस के लिए प्रार्थना की।
पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ”मैं एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रही हूं। मैंने वाहेगुरु से मुझे शक्ति और साहस देने की प्रार्थना की। हमारे सभी प्रियजन स्वस्थ रहें, हमारा देश सुरक्षित रहे और प्रगति करता रहे। मैंने वाहेगुरु से हमारा मार्गदर्शन करने और मानवता के लिए सही दिशा में काम करने में मदद करने का आशीर्वाद मांगा है।”
आज श्री दरबार साहिब अमृतसर में पहुँचने पर Public Good Welfare Society द्वारा स्वागत किया गया।
रोहतक में 14.08.2024 को Society कार्यालय में बैठक की गई थी।जिसमें सर्वसम्मति से सरदार हरभजन सिंह राठौड़ को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई।उपस्थिति स.मनजीत सिंह,स.गुरमीत सिंह,एडवोकेट गुरमुख सिंह,कुलदीप सिंह,निर्मल सिंह जर्मनी,परविंदर सिंह मौजूद रहे ।आज दरबार साहिब पहुँच कर Society पदाधिकारी,सदस्यों ने माथा टेका व अकाल तख़्त साहिब सामने अरदास करके Public Good Welfare Society शुरुआत की गई।
जिम्मेदारी मिलने के बाद Society के चेयरमैन सरदार हरभजन सिंह राठौर ने कहा है कि Society द्वारा समाज में नशा के खिलाफ़, पर्यावरण के लिए वृक्ष रोपण, समाज में बढ़ रही कुरीतियों के खिलाफ़ प्रदर्शन, समाज हित में कार्य किए जाएंगे।
बातचीत के समय Society के General Secretary निर्मल सिंह ने बताया है हमरा उदशेय गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, स्कूल चलाना, शिक्षा सामग्री वितरित करना, छात्रवृत्तियां देना।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, अस्पताल और क्लीनिक चलाना, निःशुल्क दवाइयां वितरित करना।लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना।महिलाओं को कौशल विकास कार्यक्रम चलाना ।बाल श्रम के खिलाफ लड़ना, Natural Disaster Relief): प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पीड़ितों को भोजन, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
इस मोके पर Public Good Welfare Society के चेयरमैन हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सीनियर मेम्बर सरदार हरभजन सिंह राठौर, Public Good Welfare Society के General Secretary निर्मल सिंह जर्मनी अन्य पदाधिकारी,सदस्य मौजूद रहे ।
