Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पेरिस ओलिंपिक से बाहर होने के विनेश फोगाट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; बॉक्सर विजेंदर ने बताया साजिश, साक्षी मलिक बोलीं- विनाशकारी घटना; खेल मंत्री थोड़ी देर में संसद में बयान देंगे

विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। इससे वह न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। इस बारे में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन से जानकारी सार्वजनिक कर दी है। एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विनेश बुधवार सुबह गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 kg वजन को कायम नहीं रख सकीं। विनेश ओलिंपिक में 50 kg वेट कैटेगरी में खेल रही हैं।

खेल एक्सपर्ट बौरिया मजूमदार के मुताबिक इस फैसले के बाद विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई है। वह बेहोश हो गई। जिसके बाद विनेश को क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की प्रेजिडेंट पीटी ऊषा उसे मिलने के लिए जा रही हैं।

सूत्रों के सूत्रों के मुताबिक कि विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा निकला है। कंपीटिशन के रूल्स के मुताबिक हर मुकाबले से पहले पहलवान का वजन किया जाता है। जिसमें विनेश ओवरवेट निकली। कंपीटिशन के रूल्स के मुताबिक विनेश सिल्वर मेडल के भी योग्य नहीं रह जाएगी। इसके बाद 50 kg कैटेगरी में सिर्फ गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार शाम तक ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से भी औपचारिक अनाउंसमेंट होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को विनेश फोगाट का वजन तय मानक के हिसाब से था। हालांकि हर रोज मुकाबले से पहले यह वजन कैटेगरी के लिहाज से मेंटेन करना पड़ता है।

इंडियन एक्सप्रेस और स्टार स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार रात को ही विनेश को इस बात का पता चल गया था। जिसके बाद वह पूरी रात नहीं सोई और वजन को तय कैटेगरी में लाने के लिए हरसंभव कोशिश की। जिसमें जॉगिंग, स्कीपिंग और साइकिलिंग शामिल है। हालांकि यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विनेश को थोड़ा और समय दिया जाए, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी गई, इतना ही नहीं, अपने बाल और नाखून तक काट दिए। बड़ी बात ये है कि उन्होंने अपना खून तक निकाला। हालांकि यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ

विनेश पहले 53kg भार वर्ग में लड़ती थी। यह पहली बार है कि वह 50 kg में मुकाबला लड़ रही हैं।विनेश का बुधवार रात को करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिका की रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से फाइनल मुकाबला होना है।

विनेश फोगाट के अचानक डिसक्वालिफिकेशन से हड़कंप मच गया है। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। इसको लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ है। विपक्षी दलों के सांसदों का कहना है कि सरकार इसका संज्ञान ले।

हॉकी ओलिंपियन परगट सिंह ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि विनेश को राइट टाइम पर मौका देना चाहिए था। इसके लिए अपील की जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें यह भारत के खिलाफ कुछ न कुछ है।

इस बारे में पूर्व ओलिंपियन अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस वक्त वह गोल्ड मेडल से एक कदम दूर थी, ऐसे वक्त पर यह होना दिल तोड़ने वाला है। यह बहुत निराशाजनक है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- विनेश फिर से जीत हासिल करेंगी

NSA अजीत डोभाल बोले- इस ओलिंपिक में बेईमानी की सारी हदें पार

मध्यप्रदेश के सीएम बोले- चुनौती की घड़ी में हर देशवासी आपके साथ

हनुमान बेनीवाल बोले- प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें

आप सांसद संजय सिंह बोले- साजिश रची गई

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बोले- विनेश चैंपियन

पंजाब कांग्रेस प्रधान सांसद वड़िंग बोले- विनेश हर भारतीय की इंस्पिरेशन

CM नायब सैनी बोले- हरियाणा आपके साथ खड़ा

साक्षी मलिक बोली- यह विनाशकारी घटना

रेसलर साक्षी मलिक बोली- मेरा दिल घबराया हुआ और परेशान है। विनेश ने जो किया है वह कल्पना से परे है। यह शायद इस ओलिंपिक में किसी भारतीय एथलीट के साथ हुई सबसे विनाशकारी घटना है।हम सोच भी नहीं सकते कि वह किस दौर से गुज़र रही होगी। अगर ऐसा संभव होता, तो मैं अपना पदक विनेश को दे देती।

बॉक्सर विजेंदर ने कहा- बड़ी साजिश हुई

विनेश फोगाट के पेरिस ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के मामले में बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह भारत और हमारे रेसलरों के खिलाफ बड़ा षड़यंत्र रचा गया है। हम बहुत ही कम समय में काफी वजन घटा सकते हैं। उन्हें (विनेश) केवल 100 ग्राम वजन कम करने के लिए कुछ तो टाइम देना चाहिए था। हमने ऐसा पहले कभी किसी एथलीट के साथ होता नहीं देखा।’

राकेश टिकैत बोले- साजिश के अखाड़े में हारी

खेल मंत्री 3 बजे संसद में बयान देंगे

बृजभूषण के बेटे बोले- देश का नुकसान हुआ

महावीर फोगाट बोले- देशवासियों की उम्मीद टूटी

केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- विनेश फिर से जीत हासिल करेंगी

विनेश फोगाट पर संसद में हंगामा

विनेश फोगाट के अचानक डिसक्वालिफिकेशन से हड़कंप मच गया है। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। इसको लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ है। विपक्षी दलों के सांसदों का कहना है कि सरकार इसका संज्ञान ले।

PM मोदी ने कहा- इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन कड़ा विरोध दर्ज करे

PM नरेंद्र मोदी ने IOA प्रेसिडेंट पी टी ऊषा से बात की और विनेश फोगाट मामले की पूरी जानकारी ली है। इस मामले में हर विकल्प आजमाने और समाधान के प्रयास के साथ साथ PM ने पी टी ऊषा से विनेश फोगाट मामले में भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराने को भी कहा है ।

अखिलेश यादव ने कहा- सच्चाई की जांच हो

विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 7, 2024

हॉकी ओलिंपियन परगट सिंह बोले- अपील की जानी चाहिए

हॉकी ओलिंपियन परगट सिंह ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि विनेश को राइट टाइम पर मौका देना चाहिए था। इसके लिए अपील की जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें यह भारत के खिलाफ कुछ न कुछ है।

Exit mobile version