रोहतक के भगवतीपुर गांव निवासी विकास ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में कहा कि वह रोहतक पीजीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है
शनिवार शाम को उसी गांव के दो युवक गाली-गलौज करते हुए उसकी गली से गुजरे। रविवार सुबह जब उसे इसका पता चला तो उसने आरोपियों को गाली-गलौज करने पर डांटा। उसने उन्हें डांटा तो आरोपी आशीष और सुरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। पहले उस पर लात-घूंसों से हमला किया और फिर डंडों से हमला कर दिया।
आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक कर पीटा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। उसकी पत्नी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। शिकायत के आधार पर लाखनमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी आशीष और सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास ने बताया कि ये आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ झगड़ा कर चुके हैं।

