Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विज बोले-एक्स मिनिस्टर लिखने से ‘मोदी का परिवार’ हटा:कहा- मैं BJP का अनन्य भक्त; CM नायब सैनी ने डिनर पर बुलाया

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सोशल मीडिया अकाउंट से सोमवार को ‘मोदी का परिवार’ हट गया। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद इसे ठीक कर दिया गया। विज ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से मोदी का परिवार हटने का कारण बताया।

उन्होंने X पर पोस्ट डाल लिखा कि सब को पता है की मैं अब एक्स हो गया हूं और सभी जगह पर मुझे एक्स लिखना चाहिए। परंतु जब मैं X पर अपनी प्रोफाइल में एक्स लिखने लगा तो नाम में लिखे जाने वाले अक्षरों को संख्या निश्चित संख्या से ज्यादा हो गई तो उस में से (मोदी का परिवार) जो कि मैं हूं ही वह ऊपर से हटाकर नीचे लगाना पड़ा।

जिससे कुछ लोगों को खेलने का अवसर मिल गया। मैं भाजपा का अनन्य भक्त हूं।

इस बीच अनिल विज विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि CM की तरफ से डिनर का निमंत्रण मिला, लेकिन अभी जाएंगे या नहीं, इस पर विचार किया जाएगा।

Exit mobile version