Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महम में स्ट्रॉम वाटर प्रोजेक्ट पर विजिलेंस की रेड: घटिया सामग्री की शिकायत पर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए

रोहतक जिले के महम में पब्लिक हेल्थ विभाग के करीब 10 करोड़ रुपए के स्ट्रॉम वाटर प्रोजेक्ट पर बुधवार को विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई निर्माण
कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत के बाद की गई। टीम ने मौके से निर्माण सामग्री के सैंपल लिए हैं।महम के वार्ड नंबर 7 निवासी मोहित गिल ने इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य में खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की थी।
विजिलेंस टीम ने लिए निर्माण सामग्री के सैंपल
शिकायत मिलने के बाद स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्ट्रॉम वाटर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

Exit mobile version