Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खाटू श्याम के दर्शन करने आईं लड़कियों का गेस्ट हाउस में नहाते समय बनाया गया वीडियो, 2 घंटे तक चला हंगामा

सीकर के खाटूश्याम से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली और नेपाल से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए आईं कुछ लड़कियों का आरोप है कि एक लड़का गेस्ट हाउस में नहाते समय चोरी छिपे उनका वीडियो रहा था. इसके बाद लड़कियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को शिकायत दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. साथ ही पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी पाबंद कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस में लड़कियों-महिलाओं के नहाते समय वीडियो बनाने का मामला रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुदामा गेस्ट काउस का है. यहां पर दिल्ली और नेपाल से आई करीब 20 लड़कियां नहाने धोने के लिए रुकी थीं, लेकिन उनमें से कुछ को अहसास हुआ कि गेस्ट हाउस में काम करने वाला एक लड़का चोरी छुपे उनका मोबाइल से वीडियो बना रहा था.

इसके बाद लड़कियों ने हंगामा कर दिया. लड़कियों के नहाते समय वीडियो बनाने को लेकर हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए. इस दौरान करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा चला. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात सभी यात्रियों को वहां से बाहर निकाल गेस्ट हाउस खाली करवाया गया. NDTV के मुताबिक लड़कियों ने थाने के चक्कर काटने से बचने के लिए पुलिस को दी शिकायत में वीडियो बनाने की बात नहीं लिखी.

रींगस थाना अधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक कुछ महिलाएं और लड़कियों ने शिकायत दी कि गेस्ट हाउस के संचालक और उसके पुत्र ने बदतमीजी की. पुलिस मौके पर गई और गेस्ट हाउस संचालक दीपक राईका को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाद में जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया.

भविष्य में ऐसी किसी तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई है. होटल और गेस्ट हाउस की नियमित जांच की भी व्यवस्था की जा रही है. गेस्ट हाउस और होटल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं. अगर इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version