Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में बीरू को गोली मारने का VIDEO: हर्ष-बीरबल पर फायरिंग का आरोप, BJP विधायक की भूमिका पर उठे सवाल

हरियाणा के करनाल में हुए बीरू मर्डर केस से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में हर्ष अपने साथी बीरबल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा है। इसी दौरान बीरू के वहां से गुजरते ही हर्ष ने उस पर गोली चला दी।

गोली लगते ही बीरू सड़क पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर आसपास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने बीरू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात के बाद बाइक सवार हर्ष और बीरबल मौके से फरार हो गए।
करनाल पुलिस के मुताबिक, हर्ष के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज था। हालांकि, एक दिन पहले रोड़ समाज की पंचायत में दावा किया गया था कि हर्ष पर पहले कोई केस दर्ज नहीं था।
5 अगस्त को बीरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने हर्ष और बीरबल को मामले का आरोपी बताया और बाद में दोनों के एनकाउंटर में मारे जाने की जानकारी दी। इसके बाद से ही इस एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बीरू मर्डर केस से जुड़ा 23 सेकेंड से का वीडियो सामने आया है। दावा है कि इस वीडियो में बीरू के साथ बाइक पर हर्ष और बीरबल आते दिख रहे हैं। बीरू जैसे ही हांसी रोड पर आगे बढ़ता रहा, हर्ष ने उसे गोली मार दी।

इस दौरान बाइक बीरू की स्कूटी के बिल्कुल पास में थी। उसे पॉइंट ब्लैंक से सिर के पास गोली मारी गई। गोली लगते ही बीरू सड़क पर गिर गया। बाइक सवार हर्ष और बीरबल तुरंत वहां से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर रोड पर आसपास के लोग इकट्ठा होते दिखाई दे रहे हैं। बीरू स्कूटी के पास ही रोड पर घायल हालत में पड़ा दिखाई दे रहा है। एक युवक ने उसकी स्कूटी उठाकर साइड में लगाई। वहीं, कुछ लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए।

रोड़ समाज ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में महापंचायत की थी। इसमें करनाल SP का ट्रांसफर, CBI या सिटिंग जज से मामले की जांच, एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। समाज के लोगों का आरोप था कि BJP विधायक जगमोहन आनंद ने 6 अगस्त को बीरू के परिजनों को ‘शाम तक रिजल्ट’ देने का भरोसा दिया था।

इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हर्ष और बीरबल को एनकाउंटर में मार गिराया। हर्ष के परिजनों का कहना है कि वह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद मुठभेड़ में उसे गोली मार दी।

Exit mobile version