Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आर्यनगर ज्वेलर से लूटपाट मामला : पीड़ित का आरोप – पुलिस सोने की बजाए तांबे का गुच्छा दिखा चोरी हुए समान की बरामदगी के लिए हामी भरवाने का दबाव बना रही

आर्यनगर में ज्वेलर से लूटपाट मामले में पीड़ित ने बरामदगी को लेकर पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे एक तांबे का गुच्छा दिखाकर पुलिस सुपुर्ददारी की हामी भरवाना चाहती है। हालांकि अब तक दुकान का लूटा गया सोना बरामद नहीं हुआ है। मंगलवार को सर्राफ़ा व्यापारी व बंगाली कारीगर इंडिया बुलियन एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक व रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हेमन्त बख्शी के नेतृत्व में मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।

इसके बाद हेड क्वार्टर डीएसपी गोरखपाल राणा को केस में चल रहे सारे घटनाक्रम से अवगत करवाया। उन्होंने कहा के पुलिस रिकवरी में सोने की जगह बंगाली कारीगर को तांबे की गुच्ची दिखा कर हां भरवाने पर दबाव बना रही है। साथ ही उसे भी हवालात में डालने की धमकी दे रहे हैं। इस दौरान अमित वर्मा, त्रिलोक चन्द वर्मा, जगदीश वर्मा, अभिमन्यु आर्य, सतीश वर्मा, संजय वर्मा, राज वर्मा, अन्नु बंगाली, उस्मान बंगाली, मुसाई, कासिम, गौतम, साबिर आदि मौजूद थे।

Exit mobile version