Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

8 नवंबर को रोहतक शिरकत करेंगे उप राष्ट्रपति: जगदीप धनखड़ बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में होंगे चीफ गेस्ट

 रोहतक में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उप राष्ट्रपति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में 8 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ रोहतक आएंगी। वे उप राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बाद रोहतक पहुंच रहे हैं। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी 7 नवंबर को ही रोहतक पहुंचे जाएंगे। साथ ही उप राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।

DC यशपाल ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 नवंबर को बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सांपला स्थित दीनबंधु चौ. छोटूराम स्मारक पर पुष्प अर्पित करेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्रपाल ने सांपला स्थित दीनबंधु चौ. छोटूराम स्मारक का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 8 नवंबर को इस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही स्मारक पर साफ-सफाई का जायजा लिया। था संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे रोहतक पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीपेड पर उनका स्वागत करेंगे। इसके उपरांत 11 बजे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version