Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महेंद्रगढ़ सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत: शनि मंदिर के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, 6 बच्चों का पिता


महेंद्रगढ़ में एक सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सोमवार देर रात, अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जब वह सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। यह हादसा गुलावला बस स्टैंड के पास हुआ। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान नारनौल के गांव नूनी अव्वल निवासी 37 वर्षीय बंटी के रूप में हुई है।

बंटी के पिता राम अवतार ने पुलिस को बयान में बताया कि उनका बेटा महेंद्रगढ़ शहर में सीएससी कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। उन्होंने कहा कि बंटी सोमवार रात करीब 9 बजे सब्जी बेचकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

गुलावला बस स्टैंड से पहले शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बंटी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने से बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। राम अवतार ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बंटी अपने पीछे पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।

Exit mobile version