Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वास्तु टिप:वास्तु के हिसाब से जानिए ,कैसी हो घर पर लगी भगवान की तस्वीरें!!

वास्तु के अनुसार, घर पर लगी तस्वीरें भी हम पर अपना अच्छा व बुरा प्रभाव डालती है। साथ ही गलत दिशा में देवी-देवताओं की लगी फोटो जीवन में परेशानियों को खडा़ कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको घर पर भगवान की फोटो लगाने से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं। ताकि जीवन में किसी भी तरह की परेशानी में आने से बचा जा सके। 

यहां लगाएं भगवान कृष्ण की तस्वीर

भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर को बेडरूम में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता आने के साथ रिश्तों में मिठास आती है। वास्तु के अनुसार, राधा-कृष्ण की एक साथ तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। 

ऐसी हो लक्ष्मी माता की तस्वीर या मूर्ति

लक्ष्मी माता धन की देवी कहलाती है। ऐसे में इनकी कृपा होने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। मगर घर या कार्यक्षेत्र में इनकी मूर्ति या तस्वीर हमेशा बैठी मुद्रा में स्थापित करने चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। 

इस दिशा में हो हनुमान जी की तस्वीर

हनुमान जी की पूजा से बल और बुद्धि का विकास होता है। जीवन की परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, इनकी तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हनुमान जी का मुख हमेशा दक्षिण की तरफ हो। 

इस दिशा में रखें भगवान की तस्वीरें

बहुत से लोग घर पर भगवान की तस्वीर लगाते हैं। ऐसे में भगवान शिव, देवी लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती, श्री कुबेर और गंधर्व की तस्वीरों को लगाने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। इसलिए इन्हें हमेशा घर की इस दिशा में ही लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। 

ऐसी हो देवी दुर्गा की तस्वीर

देवी दुर्गा दुखों को हरने व दुश्मनों से रक्षा करने वाली है। मगर इनकी तस्वीर लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि माता हमेशा आर्शीवाद देने की मुद्रा में हो। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। साथ ही दुर्गा माता की आक्रामक रुप में और उनके वाहन शेर का मुंह खुला होने वाली तस्वीर लेने से बचें।

पॉजीटिविटी के लिए करें ये काम

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से चारों और खुशहाली व शांति रहती है। ऐसे में इसे बनाएं रखने के लिए घर की सभी दीवारों पर गणेश जी का प्रतीक चिंह स्वास्तिक बनाएं। मगर ध्यान रखें कि इसे बाथरूम की दीवार पर ना बनाएं। इसके साथ घर पर कमल के फूलों या फूलदान की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। आप चाहे तो ताजे फूलों का फ्लावर पॉट भी रख सकते हैं। 

इन तस्वीरों को घर पर लगाने से बचें

वास्तु के अनुसार, घर पर लगी तस्वीरें भी हम पर अपना गहरा असर डालती है। इसलिए रामायण और महाभारत आदि महाकाव्यों के युद्ध दृश्यों को दिखाती हुई तस्वीरें लगाने से बचें। साथ ही घर व कार्यक्षेत्र पर हिंसक जानवरों की फोटो लगाना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ लड़ाई-झगड़ों का माहौल बना रहता है। 

Exit mobile version