Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच दौड़ी वंदे भारत:5 स्टेशन पर 2-2 मिनट का स्टॉपेज; 5.30 घंटे में तय करेगी 457KM दूरी

माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद आज अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22488) पटरी पर दौड़ी। वंदे भारत 457 किलोमीटर का सफर साढ़े 5 घंटे में तय करेगी। हालांकि, दूसरी ट्रेनें अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 7 से साढ़े 7 घंटे का समय लगाती हैं। शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब 6 घंटे लेती है

वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे अमृतसर से पुरानी दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिसका 8.33/8.35 बजे ( 2 मिनट का) स्टॉपेज ब्यास, 9.12 से 9.14 बजे तक जालंधर कैंट, 9.24 से 9.26 बजे तक फगवाड़ा, 9.56 से 9.58 बजे लुधियाना, 11.14 से 11.16 बजे तक अंबाला कैंट जंक्शन पर ठहराव होगा। दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह गाड़ी दोपहर बाद 3.15 बजे पुरानी दिल्ली स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना होगी। जो शाम 5.25 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी। 2 मिनट के ठहराव के बाद यहां से रवाना होगी, जोकि शाम 6.36 बजे लुधियाना, 7.08 बजे फागवाड़ा, शाम 7.20 बजे जालंधर कैंट और रात 8.40 बजे वापस अमृतसर पहुंचाएगी। इन चारों स्टेशन पर 2-2 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है।

अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच (530 सीट) होंगे। बता दें कि रेलवे की ओर से 6 जनवरी से अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है। ये ट्रेन भी हफ्ते में 6 दिन पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन का शुक्रवार को संचालन नहीं होगा।

Exit mobile version