बीते दिन नवीन जयहिद ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि वामन मेश्राम समाज के लिए खतरा है। वह न तो भगवान को मानते है और नही अपने समाज के हित में कभी सोचा है। ब्राह्मण समाज के बारे में विवादित बयानबाजी कर जातीय दंगे करवाना चाहते है। ऐसे लोगों पर सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने पर रोक लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, उसकी शिकायत पर हमारे खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा रही है। लेकिन हम इस तरह की एफआइआर से डरने वाले नहीं है। वामन मेश्राम द्वारा दर्ज की गई एफआइआर के मामले में छह अगस्त को बस स्टैंड के समीप थाने में पेश होंगे
नवीन जयहिद ने बताया कि एक माह पहले वामन मेश्राम ने रोहतक में एक प्रर्दशन करना था, जिसका हमने पूरा विरोध किया और वामन मेश्राम वहां से डरकर भाग गया। वामन मेश्राम ने महाराष्ट्र में नवीन जयहिद के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के लिए एफआइआर दर्ज करवाई है, जिसकी शिकायत नया बस स्टैंड रोहतक थाने में आई है। जयहिद ने कहा कि जब उसमें जान है ही नहीं तो मारने की धमकी क्या देंगे। सिर्फ समझाया था कि हिदू देवी देवताओं को और ब्राह्मणों गाली नहीं देना, वरना बख्शा नहीं जाएगा, वामन मेश्राम ब्राह्मणो को विदेशी बताता है उनको गाली देता है और ब्राह्मणों का डीएनए बताता है। जयहिद ने कहा वामन मेश्राम क्या एफआइआर -एफआइआर खेल रहा है। अगर दम है तो सामने आकर लड़ पता चल जाएगा। साथ में जयहिद ने मेश्राम की हिस्ट्री बताते हुए कहा यो सांड बामसेफ नाम के एक संगठन जो काशीराम ने चलाया था, उसके साथ भी धोखा किया। इन्होंने कभी भी अनुसूचित समाज के लोगों की आवाज नहीं उठाई है।
जयहिद ने कहा कि उनके खिलाफ पहले से ढेर सारी एफआइआर दर्ज है। वे एफआइआर से नहीं डरते, लेकिन वामन मेश्राम को हरियाणा में पैर नहीं रखने देंगे। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस को केवल जयहिद के लिए ही लगा रखा है। अगर पुलिस का सही इस्तेमाल करना है कि वामन मेश्राम के खिलाफ कार्रवाई करे, जो समाज में हिसा करवाने के लिए विवादित बयान सार्वजनिक रूप से दे रहा है।

