वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी में हुई लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई है। यात्रा स्थगित होने के बाद कई श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ यात्री कटरा के होटलों में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मलबा साफ होने तक इंतजार करने को कहा गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
इधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके घर भेजने की जिम्मेदारी ली है। 24 मृतकों की पहचान हो गई है। बोर्ड मृतकों के परिजन को 5 लाख और डिजास्टर मैनेजमेंट 4 लाख रुपए देगा।
वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था। हादसे में 34 की मौत हुई है, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।
जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से हुई रुकावट के बाद फंसे यात्रियों की जम्मू से दिल्ली तक की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन आज सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों ने कहा है कि इस ट्रेन में फंसे हुए यात्रियों को चढ़ने में प्राथमिकता दी जाएगी।