Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी से 4 दिन पहले Vaishali Takkar ने गले लगाई मौत सुसाइड नोट में लिखा “मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी अगर…’ ‘I Quit’ लिखकर कहा अलविदा

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत लव ट्रायंगल में हुई या वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हुईं…? लॉकडाउन के बाद वह करियर को लेकर क्या सोच रही थीं। वह मुंबई में न रहकर इंदौर में ही लंबे समय से क्यों थीं? इनमें से कुछ सवालों के जवाब एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में दिए हैं। वैशाली ने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस कपल पर धारा 306 (आत्महत्या के लिए मजबूर करने) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को रविवार को ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसे घर से ही पकड़ा। पुलिस को जब सुसाइड नोट मिला, तब राहुल घर में ही था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने जो सुसाइड नोट वैशाली के घर से बरामद किया है, उसमें राहुल नवलानी का जिक्र है। वैशाली ने लिखा, ‘राहुल ने मुझे परेशान कर रखा है। उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाया। मुझे राहुल ने इस कदर परेशान किया कि मुझे आत्महत्या करनी पड़ रही है। राहुल ने धोखे से मेरे फोटो ले लिए। फिर ये फोटो-वीडियो मेरे मंगेतर अभिनंदन (NRI डॉक्टर-व्यवसायी) को भेज दिए। इसके बाद वैशाली-अभिनंदन की सगाई टूट गई थी। वैशाली ने डायरी के आखिरी पन्ने में लिखा है कि पापा-भाई आपसे बहुत प्यार है, लेकिन राहुल और उस लड़की को सजा दिला देना। सुसाइड नोट के एक पन्ने पर ढाई साल से ज्यादा परेशान होने का जिक्र भी वैशाली ने किया है।

आरोपी राहुल

पढ़िए पूरा सुसाइड नोट

मां, पापा,

बस ना अब..। बहुत परेशान हो लिए आप लोग भी मेरे लिए और मैं खुद के लिए…। सिर्फ मैं जानती हूं कि मैंने क्या जंग लड़ी है दो साल में। राहुल नवलानी ने मेरे साथ क्या-क्या गलत नहीं किया, मैं बता भी नहीं सकती। किस तरह मेरा शोषण किया इमोशनली और फिजिकली अपमानित किया।

फाइनली उसने जो कहा था कि मैं तेरी शादी नहीं होने दूंगा, उसने वही किया। अब किससे लड़ूं जाकर। मैंने ही उसे इतना अपना मान लिया था एक समय पर कि उसने तो मुझे अपने आप से ही पराया कर दिया।

फाइनली मैं मितेश और मेरे रिश्ते से खुश हुई थी। पर उसने उसे भी तोड़ दिया। थक गई हूं। मुझे अब और कुछ नहीं चाहिए। राहुल और उससे जुड़े जिन लोगों ने मेरी लाइफ बर्बाद की, उन्हें कर्मों की सजा मिलेगी।

पर मैं यहां राहुल की पत्नी दिशा के लिए मेंशन करना चाहती हूं जो उसकी (राहुल की) सच्चाई जानते हुए सबके सामने मुझे गलत बोलती रही। क्योंकि उसको सिर्फ उसका घर बचाना था। और इस बात का राहुल ने फायदा उठाया कि उसका तो कुछ बिगड़ेगा नहीं। पर मेरी लाइफ वो बर्बाद कर पाएगा।

मैं उसे सजा तो नहीं दे सकी, लेकिन उम्मीद है कि कानून और ऊपरवाला उसे सजा देगा। अब इन सबके बीच मैं मेरे पेरेंट्स को परेशान होते नहीं देख सकती। एक बेटी नहीं रहेगी तो उससे जुड़ी परेशानियां भी नहीं रहेंगी।

आई क्विट मां, आई लव यू पापा मां। मैं माफी चाहती हूं कि मैं अच्छी बेटी नहीं थी। प्लीज, राहुल और फैमिली को सजा दिलवाना। राहुल और दिशा ने मुझे ढाई साल मेंटली टॉर्चर किया ​​​​। वर्ना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम, खुश रहना।

आई लव यू द मोस्ट, मितेश को मेरी तरफ से सॉरी कहना।

I Quit, वैशाली ठक्कर

पुलिस ने वैशाली का सुसाइड नोट, डायरी, मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सबसे पहले बरामद सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जाएगी। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद लेंगे। वैशाली ने सुसाइड नोट में जो आरोप लगाए हैं, पुलिस उनकी बारीकी से जांच कर एक-एक बिंदु को कन्फर्म करेगी। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो परिजनों के अलावा जिन नामों का जिक्र सुसाइड नोट में है, उनसे कानूनी रूप से पूछताछ भी की जाएगी। जब्त मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और मैसेज की भी जांच की जाएगी। जो मैसेज या कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी गई है उसे भी रिस्टोर किया जाएगा।

पत्नी दिशा के साथ आरोपी राहुल।

वैशाली का एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी खानदानी बिजनेसमैन है और दो बच्चों का पिता है। राहुल नवलानी दो साल पहले वैशाली की जिंदगी में दोस्त बनकर आया। सुसाइड नोट के पन्नों में राहुल की करतूतों का जिक्र साफ-साफ है। इसमें उसने कई खुलासे भी किए हैं। इससे संभावना है कि पुलिस इसमें राहुल, उसकी पत्नी दिशा के अलावा भी आरोपी बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि वैशाली ने अपने सुसाइड नोट के कुछ पन्ने फाड़कर बाथरूम के कबर्ड में डाल दिए थे। उन्हें भी पुलिस ने बाहर निकालकर जब्त कर लिया, लेकिन वो गीले हो गए थे। वह पन्ने पुलिस को डायरी से फटे हुए मिले थे। इसे पुलिस ने कमरे की सर्चिंग के दौरान ढूंढे थे। उससे भी कुछ नई जानकारियां मिल सकती हैं।

वैशाली तीन दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को शादी करने वाली थी। इसके लिए ADM के यहां रजिस्ट्रेशन तक करा चुकी थी। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले कारोबारी मिथिलेश गौर से शादी करने वाली थी, जो मूलत: अहमदाबाद के हैं। इस शादी में भी राहुल नवलानी अड़चन डाल रहा था। राहुल इसके पहले भी वैशाली का एक रिश्ता तुड़वा चुका था। उसके पास वैशाली के कुछ फोटो और वीडियो थे, जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बारे में वैशाली के पिता ने राहुल के पिता को फोन कर समझाया था कि बात घर की है, घर में ही रहे तो ठीक रहेगा। उसे समझाएं कि कोई हरकत न करे, लेकिन राहुल नहीं माना।

सुसाइड से पहले वैशाली ने अपनी पीड़ा भाई नीरज को बताई थी। इसके बाद ही शाम को पिता बलवंत ने राहुल के पिता नरेश नवलानी से मोबाइल पर बात भी की थी। उन्होंने मिलने घर बुलाया था। यहां साथ में बैठकर भरोसा दिलाया था कि अब ऐसा नही होगा। लेकिन इसके बाद राहुल ने रात में फिर से वैशाली को कॉल कर धमकाया था कि परिवार को यह बात बताई है, इसका हश्र ठीक नहीं होगा। इसके बाद वैशाली ने सुसाइड नोट लिखा और राहुल को रिटर्न कॉल कर आत्महत्या की बात कही।

वैशाली और राहुल एक ही कॉलोनी में रहते हैं। साथ में जिम जाते थे। वहीं करीब आए। दोनों के पिता के व्यापारिक रिश्ते हैं। राहुल के पिता का रालामंडल इंदौर में प्लायवुड का बिजनेस है। राहुल घर का इकलौता लड़का है और वह इसी बिजनेस में पिता के साथ काम करता था। वैशाली के पिता का भी सनमाइका और प्लायवुड का काम है। उनकी फैक्ट्री पालदा में है।

सुसाइड नोट में वैशाली ने राहुल की पत्नी दिशा द्वारा प्रताड़ित करने की बात भी लिखी है। वैशाली के अनुसार दिशा उसके और राहुल के बारे में सब कुछ जानती थी। इसके बावजूद उसने कभी राहुल को समझाने या रोकने की कोशिश नहीं की। उल्टा वो सबके सामने वैशाली को ही बुरा-भला कहती थी। वो सिर्फ अपना घर बचाना चाहती थी और इसी कारण राहुल को किसी बात का डर नहीं था। दिशा के माता-पिता कोटा की बिजनेसमैन फैमिली से जुड़े हुए हैं। छह माह पहले पत्नी दिशा राहुल और वैशाली के मामले से नाराज होकर घर छोड़कर भी चली गई थी। इन सब बातों के चलते ही पुलिस ने राहुल की पत्नी दिशा को भी प्रताड़ित करने और सुसाइड के लिए उकसाने में बराबर का हिस्सेदार मानते हुए केस दर्ज किया है।

वैशाली ने शनिवार रात करीब 12 बजे सुसाइड किया। इसके 5 घंटे पहले शाम करीब 7 बजे वैशाली के पिता ने राहुल के पिता को कॉल कर समझाया भी था। उन्होंने कहा था कि राहुल इस तरह का कोई काम नहीं करेगा। लेकिन रात में वैशाली ने राहुल को खुद ही कॉल किया और बताया कि वह आत्महत्या कर रही है। उसकी मौत का जिम्मेदार वो ही है। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी थी। वैशाली के भाई नीरज ने बताया कि वैशाली ने राहुल से हर तरह से बात करना बंद कर दी थी। उसे ब्लॉक तक कर दिया था। लेकिन ऐप के माध्यम से वह उसे स्फूनी कॉल और मैसेज कर देता था। जिससे वह तनाव में रहती थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल भी वैशाली के लिए अपनी पत्नी दिशा को छोड़ने तक के लिए तैयार हो गया था। इसमें पिता नरेश ने साफतौर पर कह दिया कि अगर पत्नी दिशा को छोड़ा तो वह उसे संपत्ति से बेदखल कर देंगे, लेकिन राहुल इस दौरान वैशाली को भी नहीं छोड़ना चाहता था।

वैशाली ने मितेश को लगातार मैसेज करने के चलते राहुल के बारे में पिता बलवंत और भाई नीरज से बात की थी। उसमें बताया था कि उसे समझाने से काेई फायदा नही। इसके लिए उसने पहले कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। इसके बाद सभी को यह बात बताकर एक फंक्शन करने के लिए कहा था। लेकिन इसी बीच राहुल ने मितेश से मिलकर कुछ वीडियो, फोटो शेयर करने की बात कही। मितेश ने इसके लिए इंडिया आने का प्लान पोस्टपोन कर दिया था।

वैशाली ने अप्रैल 2021 में डॉक्टर अभिनंदन सिंह से सगाई की थी। अभिनंदन केन्या के बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। वैशाली ने सोशल मीडिया पर सगाई की खबर अपडेट करने के एक माह बाद ही रिश्ता तोड़ने की खबर भी डाली थी। बाद में वैशाली ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया से भी डिलीट कर दीं। सगाई तुड़वाने के पीछे उसी दोस्त राहुल का हाथ था।

आत्महत्या के पहले वैशाली काफी बहकी-बहकी बात कर रही थी। इससे लगा वह कोई परेशानी में है। नीरज ने बताया इस पर मां और मैंने उसे साथ बाहर घूमने के लिए भी बोला, लेकिन वह गुमसुम होकर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मैंने काॅल किया तो फोन नहीं उठाया। दरवाजा खोला तो वह फंदे पर थी।

वैशाली के अंतिम संस्कार में इकठ्ठा हुई महिला रिश्तेदार ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि वैशाली 2020 में लॉकडाउन के समय परिवार के पास इंदौर आ गई थी। तब से ही वह इंदौर में थी। कुछ रोल के लिए उसकी टीवी शो के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से बातचीत जरूर चल रही थी, पर सब कुछ पाइप लाइन में ही था। वह पहले के सीरियल में काम कर चुके साथी कलाकारों से भी संपर्क में थी, ताकि किसी सीरियल में काम मिल जाए। कुछ समय से उसने घर से बाहर निकलना और दोस्तों के साथ आना-जाना भी बंद कर दिया था।

वैशाली की अंतिम यात्रा से पहले पिता हरभजन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई नीरज को भी रिश्तेदार संभाले हुए थे। परिजनों ने बताया कि उसे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह और आगे जाना चाहती थी, लेकिन कोरोना के कारण ब्रेक लग गया। वह यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर भी वीडियो शेयर करती रहती थी। वैशाली ने सोशल मीडिया पर एक हफ्ते पहले उसी पंखे का वीडियो डाला था, जिस पर खुदकुशी की। हालांकि वह वीडियो मजाकिया था।

Exit mobile version