Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

उत्तराखंड पुलिस बोली- दीपक हुड्‌डा गंगा में बहे:कबड्‌डी टीम के पूर्व कैप्टन के रेस्क्यू का VIDEO जारी

हरियाणा में रोहतक के रहने वाले भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ है।

उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) की टीम ने हुड्‌डा को रेस्क्यू किया।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से 23 जुलाई की शाम 4 बजकर 20 मिनट पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया जा रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है-

रात करीब 8 बजे जब वे हरिद्वार से घर रोहतक पहुंचे तो मीडिया से बातचीत में उन्होंने कबूल किया कि ये वीडियो उनका ही है। पैर फिसलने से वह गंगा में गिर गए थे। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें बचाया।

दीपक हुड्‌डा हरियाणा में भाजपा के नेता हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

दीपक हुड्‌डा ने कहा कि आज (23 जुलाई) महाशिवरात्रि थी। भोले बाबा का दिन था। इस वजह से मैं सुबह-सुबह गंगा स्नान के लिए गया था। मैं गंगा के किनारे डुबकी लगा रहा था। वहां पर मेरा पैर फिसल गया। हादसा तो किसी के साथ भी हो सकता है। मां गंगा और भोले बाबा का आशीर्वाद है कि मैं सुरक्षित हूं। मैं उत्तराखंड पुलिस का भी धन्यवाद करता हूं।

Exit mobile version