Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में शहरी निकाय मंत्री ने किया योग:कमल गुप्ता बोले- 180 देशों में मनाया जा रहा योग दिवस; भारत के शिक्षक करा रहे

रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक पहुंचे। इस दौरान अनेक लोगों ने योग किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

गुप्ता ने कहा कि आज गर्व की बात है कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देश कहे जाने वाले अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 135 करोड़ लोगों को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अपनी और भारत वर्ष की शक्ति को प्रमाणित करेंगे। आज 180 देशों से अधिक देशों में योग दिवस को मनाया जा रहा है। हिंदुस्तान से गए शिक्षक वहां पर योग करवा रहे हैं।

राहुल गांधी और उसके परिवार ने देश को तोड़ने का काम किया
गुप्ता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारत जोड़ने के बयानों पर कहा कि उन्होंने क्या जोड़ने का काम किया है। उनके परिवार ने देश को तोड़ने का काम किया है। हिंदुस्तान जब आजाद हुआ तो पाकिस्तान बनवाया और धारा 370 लगवाई।

डॉ. कमल गुप्ता से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सफाई व्यवस्था पर उठाए गए सवाल किए तो वे सफाई पर बोलने की बजाय देश को जोड़ने व तोड़ने पर बोलने लगे। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शहर की सफाई में घोटाले के भी आरोप लगाए थे। जिस पर शहरी निकाय मंत्री कुछ नहीं बोल, वहीं राहुल गांधी व गांधी परिवार पर निशाना साधा।

जोड़ने का काम तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने ही 1962 अक्साई चीन दिया। जोड़ने का काम तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया, जिन्होंने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान व दो संविधान नहीं रहेंगे। आज भारत देश जुड़ा हुआ है और जम्मू कश्मीर में तिरंगा फहरा रहा है। अब राहुल बाबा काहे को जोड़ने के लिए गए।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा था कि साल 2025 तक सभी ट्रकों के केबिन एसी होंगे। जिसके बाद कांग्रेस कह रही है कि राहुल गांधी ने जब ट्रकों की यात्रा की तो भाजपा को याद आया है। इस पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने हंसते हुए जवाब दिया कि दिल बहलाने के लिए गालिब तैयार है।

पुरात्न पद्धति को विकसित करेंगे तो ज्यादा प्रभावित होंगे
उन्होंने कहा कि विश्वास हम सभी पद्धतियों पर करते हैं। लेकिन आज के दिन हमारा पुरात्न जो काल है, उसमें आयुर्वेद और नेचुर्ल पेथी काफ विकसित थी। आज विश्व ऐलोपैथी ने ज्यादा मेहनत की है। उन्होंने आह्वान किया कि पुरात्न जो पद्धति हैं, उनको हम विकसित करेंगे तो वे और ज्यादा प्रभावित होंगे।

2024 में दसों सीट जीतेगी भाजपा
सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। 2024 चुनाव में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत होगी। इस बार जनता के बीच विकास का मुद्दा लेकर जाएंगे। भाजपा ने देश में विकास करवाया है और जिसकी बदौलत देश आगे बढ़ रहा है।

Exit mobile version