Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

देर रात खालिस्तानी नारों पर बवाल : ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव, आरोप- आरोपियों को पुलिस ने भगाया

 करनाल की जुंडला चौकी उस समय पुलिस छावनी में तबदील हो गई जब सैकड़ों की संख्या में रात को ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया। देर रात को ही ग्रामीणों में रोष को देखते हुए जिला के थानों के SHO व CIA की टीमें जुंडला चौकी में पहुंची।

जानकारी के अनुसार, जुंडला चौकी के पास ट्रैक्टर पर सवार युवकों के सामने कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिसके बाद युवकों ने अपने गांव बांसा के ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर देर रात को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा जब देर रात को चौकी को घेराव किया तो चौकी इंचार्ज के पसीने छूट गए। चौकी में तनाव की सूचना के बाद जिले भर के थानों के SHO और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रात करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और पुलिस के आश्वान के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों की तरफ लौट गए।

जानकारी के अनुसार, बांसा गांव के कुछ युवक रविवार रात करीब 9 ट्रैक्टर पर सवार होकर जुंडला मंडी में आए हुए थे। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने युवकों को देखकर खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि नारे लगाने वाले आरोपी चौकी में आए और पुलिस ने उन्हें पीछे से ही दीवार कुदाकर भगा दिया।

तनाव के चलते पूरे एरिया में रात भर पुलिस का पहरा रहा। विवाद के डर से पुलिस की रात भर नींद उड़ी रही। वहीं SP गंगाराम पूनिया भी अमन शांति के लिए पल-पल की रिपोर्ट अफसरों से लेते रहे। स्थिति असमंजस जनक तब हो गई जब पुलिस को ग्रामीणों ने लिखित में कोई शिकायत तक नहीं दी।

SP गंगाराम पूनिया ने कहा कि भाईचारा खराब करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें। अगर कोई भी व्यक्ति भाईचारा खराब करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस का दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Exit mobile version