देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी समस्या को लेकर अपनी शिकायत और नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर कर रहे हैं।

कई व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक यूपीआई से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लेन-देन प्रभावित हो रहा है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग और ऐप्स पर भी भुगतान फेल होने की शिकायतें आई हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप्स सही से काम नहीं कर रहे।
अगर आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद ही दोबारा कोशिश करें। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश के जरिए भुगतान करें। इस मामले से जुड़े अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणिक समाचार पत्रों के सोशल मीडिया पेज देखें।
