Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रात को सड़क पर घूमते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:अधेड़ की मौत

रोहतक के दिल्ली-हिसार रोड नियर जलेबी चौक मायना सड़क पर अधेड़ व्यक्ति को मंगलवार-बुधवार रात को भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसका शव बुधवार अल सुबह मिला, जब एक राहगीर अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। झज्जर के सुभाष नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी खेड़ी साध में नौकरी करता है। बुधवार अल सुबह करीब 4 बजे उसकी ड्यूटी खत्म हुई थी। ड्यूटी के बाद जब वह घर जा रहा थ तो रास्ते में सड़क पर एक आदमी लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब 50-55 वर्ष लग रही थी। घटनास्थल को देखकर लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी है। जिसके कारण उसको गंभीर चोटें आई और मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस आने के बाद वह घटनास्थल से चला गया।

पुलिस अब मृतक की पहचान पर फोकस करेगी। ताकि उसके बाद आगामी कार्रवाई की जा सके। पुलिस के अनुसार रात को पीसीआर जब गश्त पर थी तो मृतक व्यक्ति वहां सड़क पर पैदल-पैदल घूम रहा था। जिसे पुलिस टीम ने घर जाने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस पीसीआर वहां से चली गई। लेकिन वह सड़क पर ही घूमता रहा और किसी ने टक्कर मार दी।

-जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक पैदल ही था और यह किसी भारी वाहन की चपेट में आया है। क्योंकि घटनास्थल पर भारी वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version